Thursday, June 8, 2023
spot_imgspot_img

फूलों की घाटी में घूमने आए विदेशी को पुलिस ने किया प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के उपयोग करने पर गिरफ्तार

चमोली।  विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमने आए विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के उपयोग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।  एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बीते रविवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने सोमवार को विदेशी नागरिक की घांघरिया, पुलना और गोविंदघाट में तलाश शुरू की।

रात करीब दस बजे पुलना के पास एक विदेशी नागरिक को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भारत में प्रतिबंधित थुरैया सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। इस पर विदेशी नागरिक को गोविंदघाट थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ एक्ट और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के अनुसार उसका नाम फेरगस एन मैक्लेओड (26 साल) और राष्ट्रीयता ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र की है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles