Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

‘आवाम की आवाज’ रेडियो कार्यक्रम के 16वें एपिसोड को किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबोधित

जम्मू-कश्मीर।  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को  ‘आवाम की आवाज’ रेडियो कार्यक्रम के 16वें एपिसोड को संबोधित किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह रेडियो कार्यक्रम जनभागीदारी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जवाबदेह, पारदर्शी और समावेशी शासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश में शांति, समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति लाने के लिए नए सपनों, नए संकल्प के लिए सही अवसर प्रदान कर रहा है। पिछले दो महीने में श्रीनगर में 147 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्य के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के बारे में लोगों को बताया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता आधारित जीवंत समाज बनाने की पहल सुनिश्चित की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles