उत्तरकाशी। एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंधित होने के बाद भी नगर पालिका चिन्यालीसौड़ परिक्षेत्र में धडल्ले से पॉलिथिन एवं प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का का प्रयोग किया जा रहा है। पालिका की टीम ने मंगलवार को वार्ड संख्या 3, 4 व 5 में निरीक्षण किया। जहां टीम के सदस्यों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक 4 किलो पॉलीथिन और प्लस्टिक से बनी सामग्री जब्त कर पांच लोगों के चालान काट कर उनसे 3200 रुपए का जुर्माना वसूला। इस दौरान पालिका की टीम ने व्यापारियों को एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओ के भण्डारण, वितरण, विक्री और उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी।
टीम के सदस्यों ने सड़क पर स्थित विक्रेताओं, दुकानदारों, बाजार संगठन, सब्जी, फल मंडियों में एकल उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर जूट या कपड़े के थैले के प्रयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई व्यापारिक प्रतिष्ठान से प्लास्टिक पॉलिथिन व प्लास्टिक से बनी सामाग्री बरामद की और 3200 रूपए की वसूली की। पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक बैन वस्तुओं में प्लास्टिक की छड़ें, प्लास्टिक के झंडे, सजावट के लिए पॉलीस्टायरीन (थर्मोकोल), प्लेट, कप, गिलास, कांटे की चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, रैपिंग या मिठाई के बक्सों पर पैकेजिंग फिल्म, निमंत्रण कार्डों, सिगरेट के पैकेटों, पीवीसी बैनरों और स्टिकर शामिल हैं। इनका प्रयोग व भंडारण करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।