Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

गुजरात में राहुल का चुनावी कार्डः सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज होगा माफ, 500 रुपये में सिलेंडर और फ्री बिजली

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में विशाल रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति क्यों।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles