Saturday, June 10, 2023
spot_imgspot_img

झारखंड ब्रेकिंग : झगड़ा सुलझाने पहुंचे सख्श पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के दुमका में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के बाद गढ़वा में एक युवक को जलाने की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक दीपक सोनी दो लोगों के बीच का झगड़ा सुलझाने पहुंचा था। आरोपी अस्मुद्दीन ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दीपक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पीड़ित के खिलाफ भी FIR की है।

 

मामला गढ़वा जिले के वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव का है। दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है। युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि उसके घर के पास अस्मुद्दीन अंसारी और राहुल सोनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर वह अपने घर से निकला और बीचबचाव की कोशिश करने लगा। जैसे ही उसने पूछा कि क्यों लड़ रहे हो, तो अंसारी ने उसे गालियां देने लगा। इसके बाद पेट्रोल की बोतल लेकर आया और उस पर उड़ेल कर माचिस से आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी अस्मुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अस्मुद्दीन के परिवार की शिकायत पर दीपक सोनी के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles