दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के 200 करोड़ तक पहुंच जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी हेल्थ वर्करों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने देश के सभी हेल्थ वर्करों को व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। इस पत्र को CoWIN लॉगिन आईडी से डाउनलोड किया जा सकता है।
दरअसल, 17 जुलाई को देश ने 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज देने का कीर्तिमान स्थापित किया था। देश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया। देश ने यह उपलब्धि मात्र 18 महीनों में हासिल की है। भारत इसके बाद दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी आबादी को 200 कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए हैं। चीन इस मामले में भारत से आगे है।