Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में गिरा पीपल का पेड़, एक बच्चे की मौत, कई घायल

 चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शुक्रवार को सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के ऊपर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं कई बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल डिफेंस और पुलिस पेड़ को कटर से काटने में जुटी है।

पुलिस ने अनुसार जिस समय हादसा हुआ, उस समय लगभग 15 बच्चे पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे। इस दौरान पीपल का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, एक बच्चे को गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दस बच्चों को सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles