भोपाल। देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इसके पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर को भोपाल पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुर्मू का स्वागत किया। मुर्मू का स्वागत आदिवासी समाज की थीम पर किया गया।
बीजेपी ने आदिवासी वर्ग की द्रौपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू शुक्रवार दोपहर में भोपाल पहुंचे। उनका बीजेपी कार्यकर्ता ने स्टेट हैंगर पर स्वागत किया। स्टेट हैंगर पर आदिवासी समाज के भाई-बहनों ने परंपरागत नृत्य और वेषभूषा में मुर्मू का स्वागत किया। स्टैंट हैंगर से मुर्मू सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुई। जहां विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में भाग लेगी। इसके बाद शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
बता दें इससे पहले विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी भोपाल पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक की। इसमें बीजेपी पर राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।