Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

बड़ी खबरः महंगाई के विरोध में देशभर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी! सांसदों संग विजय चौक पर धरने पर बैठे राहुल गांधी, केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

नई दिल्ली। महंगाई, जीएसटी और रोजगार को लेकर आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। सुबह से ही देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं कुछ देर में राहुल-प्रियंका पीएम आवास का घेराव करेंगे। इस बीच राहुल गांधी समेत कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, राहुल संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया। प्रियंका भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीच, केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।’ दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करने के दौरान वह अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे थे।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles