Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

उत्तराखंड कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल? बीजेपी हाईकमान ने CM धामी से मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तराखंड सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी इस समय दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं।

उत्तराखंड कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद सीएम धामी की कैबिनेट में यह पहला बदलाव होगा समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। किसे कौन-सा मंत्रालय दिया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन नई दिल्ली में बीजेपी आलाकमान इस पर जल्द फैसला ले सकता है। बीजेपी हाईकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों को लेकर गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। सीएम धामी भी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। वह आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे फिर भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। धामी ने 24 मार्च 2022 को उत्तराखंड के 12वें सीएम के रूप में शपथ ली थी।

वहीं 29 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट की लिस्ट जारी हुई थी जिसमें सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य़ा, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा जैसे नाम शामिल किए गए थे। सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग, प्रेम चंद अग्रवाल के पास वित्त के साथ शहरी विकास व आवास, गणेश जोशी के पास कृषि मंत्रालय, धन सिंह रावत के पास शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। सुबोध उनियाल वन, रेखा आर्य़ा बाल विकास मंत्रालय, चंदन राम दास समाज कल्याण और सौरभ बहुगुणा पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles