हाल ही में मौनी रॉय नागिन से इंस्पायर्ड लुक को विलेन में बदल ब्रह्मास्त्र में नजर आईं। वो फिल्म में काफी खौफनाक अवतार में दिखाई दीं। लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद भी आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी पर सफलता पाने के बाद अब बॉलीवुड में भी धूम मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में वो अपने बिजी शेड्यूल से फुरसत पाकर मालदीव में एन्जॉय करती नजर आईं। उन्होंने वेकेशन का वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड किया है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें अपने इस वीडियो में मौनी रॉय पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुई हैं जिसमें उनका टोन्ड फिगर दिख रहा है। साथ ही उनके हाथ में एक ग्लास दिखाई दे रहा है, वो ग्लास को उठाए जबरदस्त डांस कर रही हैं। फैंस को मौनी के ये कूल स्टेप्स पसंद आ रहे हैं।