Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

मंकीपॉक्स की दहशतः भारत में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या! केरल में दर्ज की गयी पहली मौत, राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सामने आए नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना की दहशत के बीच अब मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले डराने लगे हैं। देश में मंकीपॉक्स को लेकर कई तरह की गाइडलाइन फॉलो की जा रही है लेकिन बावजूद इसके दिन प्रतिदिन मंकीपॉक्स के नये मामले सामने आ रहे हैं। राजस्थान में मंकीपॉक्स का नया मरीज मिलने के साथ ही भारत में संक्रमितों की संख्या सात हो गई है, जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान में भी मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला। बताया जा रहा है कि यहां 20 वर्षीय एक युवक को पिछले चार दिनों से बुखार और शरीर पर दाने होने की शिकायत के बाद एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि बीमारी के लक्षणों वाले 20 वर्षीय व्यक्ति को यहां के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके नमूने पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं। रविवार देर रात युवक को किशनगढ़ से रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें मंकीपॉक्स के मामलों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में निगरानी में रखा गया है। डॉ सिंह ने कहा युवक पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित है और उसके शरीर पर चकत्ते हैं।
इससे पहले भारत में का छठा मामला सामने आया था। दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला मामला केरल में दर्ज किया गया। भारत में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कार्यबल गठित किया। दिल्ली में सोमवार को मंकीपॉक्स का दूसरा मामला दर्ज किया गया। हालांकि, जिस नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई, उसका हाल-फिलहाल में विदेश यात्रा करने का कोई इतिहास नहीं है। मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले नाइजीरियाई व्यक्ति को सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles