Monday, May 29, 2023
spot_imgspot_img

मिनी कूपर कार में धड़ाधड़ घुसी 27 लड़कियां, बनाया धांसू रिकॉर्ड, इसके बाद क्या हुआ Video में जरूर देखें

दुनियाभर में ऐसे अजीबोगरीब कारनामे होते रहते हैं, जिसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। कुछ हफ्ते पहले भारत में एक ऑटोरिक्शा से 27 बाहर निकले थे, जिसे देखकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस ऑटो में बच्चे-बूढ़े समेत सभी एजग्रुप के लोग मौजूद थे। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। जी हां, एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) तब बनाया गया जब 27 लोग एक नियमित आकार के मिनी कूपर कार के अंदर आ गए।

ट्विटर पर जीडब्ल्यूआर के आधिकारिक अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वॉलेंटियर्स के एक समूह को वाहन में जबरदस्ती बैठते हुए देखा जा सकता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सभी की सभी लड़कियां इसमें किसी भी तरीके से घुसकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘इस नियमित आकार के मिनी कूपर में कितने वॉलेंटियर घुस सकते हैं?’

6 सितंबर को पोस्ट किया गया यह वीडियो असल में 2014 का है। यह रिकॉर्ड 8 साल पहले यूनाइटेड किंगडम में बनाया गया था। उस समय क्रू ने रिकॉर्ड बनाने के लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने सीटों को समायोजित किया, एक व्यक्ति को दूसरे के ऊपर खड़ा किया और यहां तक कि कार के पिछले डिब्बे में लोगों को फिट करने की कोशिश की।

- Advertisement -spot_img

Latest Articles